Republic Day-2026

other

Last updated: January 29, 2026

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। चिरैयाकोट स्थित पी.के.एस. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभम सिंह (चिरैयाकोट) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि डॉ. शुभम सिंह के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री परवेज अहमद खान, प्रधानाचार्य श्री राजेश मिश्रा, व्यवस्थापक श्री दानिश अहमद खान एवं श्री सैफ अहमद खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविताओं, गीतों एवं विचारों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया। वहीं शिक्षकों ने भी अपने प्रेरणादायक भाषणों एवं कविताओं के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबंधक महोदय ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य श्री राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “भारत का संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि देशवासियों की आत्मा है, जो हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाता है।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा देश के अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन किया गया।

Event Details

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल, चिरैयाकोट में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Gallery