Event Image

‘भविष्य ज्योति-2026’

other

Last updated: July 2, 2026

मऊ के पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने किया पी.के.एस. पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय का सम्मान मऊ, 29 जून 2026। अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘भविष्य ज्योति-2026’ सम्मान समारोह का आयोजन प्रसाद वाटिका, बलिया मोड़, मऊ में किया गया, समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मऊ के पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने पी.के.एस. पब्लिक स्कूल, चिरैयाकोट (मऊ) के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने पर पी.के.एस. पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया: कक्षा 10 के टॉप-10 विद्यार्थी 1. कृष्णा गुप्ता – 95% 2. राबिया बसरी – 95% 3. शेख अबूज़र – 91% 4. अनमोल यादव – 91% 5. उत्कर्ष दुबे – 90.4% 6. अनंत साहू – 90.4% 7. मोहम्मद अयान शाहिद – 90.2% 8. मोहम्मद वासिक – 88.8% 9. दीपिका शाह – 87.6% 10. आदित्य विश्वकर्मा – 87.2% कक्षा 12 के टॉप-10 विद्यार्थी 1. खुशबू यादव – 95% 2. प्रणव सिंह – 94% 3. ऋतिका सिंह – 91% 4. प्रीति मौर्य – 90% 5. श्रुति सिंह – 89% 6. आदित्य प्रताप सिंह – 87% 7. अफरा समन – 87% 8. आदित्य कुमार वर्मा – 86.2% 9. हुमैरा – 84.2% 10. रक्षंदा परवीन – 84% विद्यालय के प्रबंधक श्री परवेज़ अहमद ख़ान ने इस सम्मान को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Event Details

मऊ, 29 जून 2026: अमर उजाला के ‘भविष्य ज्योति-2026’ सम्मान समारोह में मऊ के पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने पी.के.एस. पब्लिक स्कूल, चिरैयाकोट के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम के लिए विद्यालय को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री परवेज़ अहमद ख़ान ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।

Gallery