Event Image

80वां स्वतंत्रता दिवस

other

Last updated: August 20, 2026

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस चिरैयाकोट। पी.के.एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया, विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा तथा पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के जोश से भर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री परवेज अहमद खान एवं प्रधानाचार्य श्री राजेश मिश्रा ने अन्य विद्यालय सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री दानिश अहमद खान, कोषाध्यक्ष श्री सैफ अहमद खान एवं चेयरमैन श्री मोहम्मद यूनुस ने सभी को 80वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Event Details

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Gallery